छत्तीसगढ़ में फिर Corona विस्फोट, 24 घंटे में मिले 15804 नए मरीज, 191 की मौत

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले रायपुर और दुर्ग में सामने आ रहे हैं. (सांकेेतिक फोटो)

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले रायपुर और दुर्ग में सामने आ रहे हैं. (सांकेेतिक फोटो)

पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा मामले दुर्ग जिले में मिले हैं, वहीं सबसे ज्यादा मौत की संख्या 48 रायपुर में रही है. वहीं एक्‍टिव मामलों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में 15804 नए संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ ही 191 लोगों ने दम तोड़ दिया है. सबसे ज्यादा मौत रायपुर में 48 लोगों की हुई है. वहीं सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग में 1496 मिले हैं. रायपुर में एक दिन में 1414 संक्रमित मिले हैं. अब राज्य में कुल पीड़ितों की संख्या 713706 पहुंच गई है. वहीं 8312 लोगों ने अब तक दम तोड़ दिया है. बात की जाए एक्टिव मामलों की तो ये संख्या एक लाख पार कर 117010 पर पहुंच गई है. वहीं एक दिन में 15003 लोगों ने कोरोना को मात दी है. हालांकि बुधवार को कोरोना संक्रमण के चलते हुई मौत और नए संक्रमितों का आंकड़ा कुछ ज्यादा था. बुधवार को 219 लोगों ने दम तोड़ दिया था. वहीं रिकॉर्ड 15563 नए मरीज सामने आए थे. वहीं 14263 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दे दी थी.  एक दिन पहले रायपुर में 24 घंटे में 1458, दुर्ग में 1431, बिलासपुर में 1248, कोरबा में 1107, रायगढ़ में 1085, जांजगीर में 950, राजनांदगांव में 835, बलौदाबाजार में 757, महासमुंद में 622, मुंगेली में 549, बालोद में 558 नए मरीज मिले थे. अकेले रायपुर में ही 58 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया था. वहीं अब छत्तीसगढ़ में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए सरकार ने नियम और भी ज्यादा सख्त कर दिए हैं. हवाई यात्रा के जरिये दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों को बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने दिया जाएगा. प्रदेश सरकार ने हवाई यात्रियों के लिए कोविड की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य में आने वाले सभी यात्रियों की 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य होगा. रिपोर्ट के निगेटिव होने के बाद ही राज्य में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here