छत्तीसगढ़ में बेकाबू हो रहा कोरोना, 55 हजार पार हुई संक्रमितों की संख्या | raipur – News in Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में गुरुवार को जारी हुए बुलेटिन के अनुसार 24 घंटों के दौरान 2,227 लोगों में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,680 हो गई है. राज्य में बुधवार को 1,345 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. वहीं संक्रमण से एक दिन में 16 लोगों की मौत हो गई.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आज संक्रमण के 2,227 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 672, राजनांदगांव से 207, दुर्ग से 190, बिलासपुर से 130, जांजगीर-चांपा से 129, रायगढ़ से 114, महासमुंद से 75, दंतेवाड़ा से 68, सूरजपुर से 52, कोरिया से 48, सुकमा से 46, कबीरधाम से 42, बलरामपुर और कोण्डागांव से 40-40, बालोद से 39, सरगुजा से 38, धमतरी से 37, बलौदाबाजार से 36, कोरबा से 34, बेमेतरा से 30, बस्तर से 29, मुंगेली और बीजापुर से 28-28, नारायणपुर से 22, गरियाबंद और कांकेर से 18-18, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और जशपुर से आठ-आठ मरीज शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 7,37,334 नमूनों की जांच की गई है. इनमें 55,680 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 25,855 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, वहीं राज्य में 29,332 मरीज इस समय उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 493 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 19,525 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 223 लोगों की मौत हुई है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here