छत्तीसगढ़ में भी बाघों को कोरोना संक्रमण का खतरा, लक्षण दिखते ही टेस्ट करने के निर्देश Chhattisgarh also, tigers are prone to corona infection, instructions to test as soon as symptoms appear | chhattisgarh – News in Hindi

छत्तीसगढ़ में भी बाघों को कोरोना संक्रमण का खतरा, लक्षण दिखते ही टेस्ट करने के निर्देश

सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक आदेश जारी किया है. (फोटो-प्रतीकात्मक)

अमेरिका में बाघ में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत में बाघों में कोविड-19 के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है.

रायपुर. अमेरिका में बाघ में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत में बाघों में कोविड-19 के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. इस खतरे को देखते हुए सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक आदेश जारी किया है. इसमें जू में रखे बाघों को कोरोना संक्रमण का खतरा होना बताया गया है. ऐसे में बाघों या जू में रखे गए अन्य जानवरों में संक्रमण का लक्षण दिखते ही मेडिकल टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं.

जू में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा उपायों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही जू स्टाफ को भी संक्रमण से बचाने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 19 बाघ हैं. सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी जू को अलर्ट मोड पर रखा गया है. बाघ समेत किसी भी जानवर में लक्षण दिखने पर तुरंत आला कमान को जानकारी देने और उसके बाद उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजने के लिए कहा गया है.

35 करोड़ रुपये खर्च किए
वन्य जीवों के संरक्षण के नाम पर छत्तीसगढ़ वन विभाग ने 35 करोड़ की राशि खर्च कर दी, मगर प्रदेश के बाघों की संरक्षित नहीं कर पाए. यही वजह है कि बाघों की संख्या 46 से घट कर 19 तक आ गई. वर्ष 2015-16 में 4 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किया गया. इसके अलावा 2016-17 में 10 करोड़ 63 लाख, 2017-18 में 11 करोड़ 97 लाख, 2018-19 में अब तक 7 करोड़ 36 लाख रुपये व्यय हो चुके हैं.ये भी पढ़ें:
Fact Check: क्या तेजी से कोरोना वायरस फ्री जोन की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़? 

‘CRPF के 76 जवानों की लाशें देख हाथ-पैर कांपने लगे थे, कैमरा निकालने की हिम्मत तक नहीं थी’  

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 7, 2020, 11:03 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here