उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 6,05,568 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 4,77,339 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,21,555 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में 6674 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,26,978 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1914 लोगों की मौत हुई है.
4 लाख 59 हजार 600 मरीज हुए रिकवर हो चुके हैं
वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना ब्लास्ट हुआ है. बीते 24 घण्टे में 14 हजार 519 नए मरीज मिले हैं. वहीं, 24 घण्टे में रिकॉर्ड 183 लोगों की कोविड से मौत हुई है. इनमें से केवल रायपुर जिले में 67 लोगों की मौत हो गई है. रायपुर में 3081 नए मरीज मिले हैं, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं. दुर्ग में 1659 नए मरीज मिले हैं. 24 घण्टे में 16 हजार 188 लोगों ने कोरोना को मात दी और ठीक होकर अपने घर चले गए. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 1 लाख 22 हजार 751 हो गई है. कुल पीड़ितों की संख्या हुई 5 लाख 88 हजार 818 है, वहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 6467 लोगों की मौत हो गई है. अब तक 4 लाख 59 हजार 600 मरीज हुए रिकवर हो चुके हैं.