छत्तीसगढ़ में 4209 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, 60 मरीजों की मौत- Covid 19 Update Coronation virus confirmed in 4209 people in Chhattisgarh 60 patients died nodbk

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 4209 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus Infection) की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या सोमवार को 9,53,209 हो गई है. राज्य में सोमवार को 1230 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई है. वहीं, 7455 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 60 मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 4209 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 175, दुर्ग से 95, राजनांदगांव से 75, बालोद से 73, बेमेतरा से 47, कबीरधाम से 67, धमतरी से 134, बलौदाबाजार से 222, महासमुंद से 104, गरियाबंद से 86, बिलासपुर से 119, रायगढ़ से 357, कोरबा से 184, जांजगीर चांपा से 227, मुंगेली से 125, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 80, सरगुजा से 334, कोरिया से 423, सूरजपुर से 328, बलरामपुर से 303, जशपुर से 223, बस्तर से 120, कोंडागांव से 89, दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 39, कांकेर से 67, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 27 और अन्य राज्य से एक मामला है. कोरोना वायरस संक्रमित 3072 लोगों की मौत हुई है उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,53,209 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 8,79,625 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 60,938 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 12,646 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,55,094 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3072 लोगों की मौत हुई है.जारी संशोधित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा वहीं, शनिवार को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस (Black Fungus) बीमारी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राज्य में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वर्तमान में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है. शुक्रवार को ब्लैक फंगस से दो महिलाओं की मौत हो गई. छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने ब्लैक फंगस (Mucormycosis) को नोटिफिएबल डिजिज घोषित कर दिया है.स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (शासकीय और निजी) को ब्लैक फंगस की स्क्रिनिंग, पहचान, प्रबंधन के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य शासन/आई.सी.एम.आर/भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों और समय-समय पर जारी संशोधित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here