छत्तीसगढ़ में Corona के 105 नए मामले आए सामने, अब मरीजों की संख्या हुई 4379 | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ में Corona के 105 नए मामले आए सामने, अब मरीजों की संख्या हुई 4379

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. (सांकेतिक फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 73 मरीजों को छुट्टी दे दी गई. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 21,7433 नमूनों की जांच की गई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मंगलवार को कोरोना वायरस (Corona virus) के 105 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4379 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 105 नए मामलों की पुष्टि की गई है. इनमें बिलासपुर, सुकमा और नारायणपुर से 18-18, सरगुजा से 12, रायपुर से नौ और बलरामपुर (Balrampur) से आठ मरीज शामिल हैं.  अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर शाम कोरोना वायरस से संक्रमित 60 वर्षीय मरीज की मृत्यु हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 73 मरीजों को छुट्टी दे दी गई.  उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 21,7433 नमूनों की जांच की गई है. राज्य में 1084 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित 20 लोगों की मौत हुई है.

28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 841 मामले रायपुर जिले में आए हैं. उन्होंने बताया कि अब तक जिन जिलों में 10 से कम मामले दर्ज किए गए हैं. उनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सात) और कोंडागांव (आठ) शामिल हैं.तब संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर अब 2761 हो गई थी
बता दें कि बीते हफ्ते 29 जून को छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 67 नए मामले सामने आये थे. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर अब 2761 हो गई थी. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने बताया था कि आज कुल 67 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. इनमें जशपुर जिले से 25, दुर्ग से 9, गरियाबंद से 6, रायपुर और राजनांदगांव से पांच-पांच, महासमुंद और रायगढ़ से तीन-तीन, बेमेतरा, दंतेवाड़ा और सुकमा से दो-दो तथा कवर्धा, कोरबा, नारायणपुर, जांजगीर और बालोद जिले से एक-एक मरीज शामिल थे. वहीं तब प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 598 हो गई थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here