छत्तीसगढ़ सरकार एक मई से 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाएगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वैक्सीनेशन (Vaccination) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) से चर्चा की है. इस बातचीत में अमित शाह ने राज्य में एक मई से होने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण और इसकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली है
वैक्सीनेशन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा की है. इस बातचीत में अमित शाह ने राज्य में एक मई से होने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण और इसकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली है. सीएम भूपेश बघेल ने बताया सरकार ने वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को कोविशिल्ड और कॉवैक्सीन दोनों के ऑर्डर की जानकारी दी है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बरपा है. पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य में संक्रमण के मामलों बहुत तेजी से बढ़े हैं.

