रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली कोरोना जांच की अनुमति (फाइल फोटो)
न्यूज़ 18 (News18) से चर्चा करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में सोमवार से शुरू की जाएगी, जो कोविड-19 के फैलाव को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी.
रायपुर. वैश्विक महामारी कोविड-19 (COVID-19) के फैलाव को रोकने के लिए देश और दुनिया में लगातार काम हो रहे हैं. इसी बीच कोरोना जांच को लेकर राजधानी रायपुर से एक अच्छी खबर है कि केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के पत्र को स्वीकार करते हुए राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच की अनुमति दे दी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने जांच की अनुमति के लिए एम्स (AIIMS) के डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित कर रायपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए मौजूदा साधन-संसाधन और सुविधाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए थे. बता दें, रायपुर मेडिकल कॉलेज को केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कोरोना जांच की अनुमति दी है.
न्यूज़ 18 से चर्चा करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में सोमवार से शुरू की जाएगी, जो कोविड-19 के फैलाव को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी. मंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में बल्क में मरीज मिले हैं जो आने वाले समय में बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं, हमें इसके प्रति और सजग होना होगा और अधिक जागरूक होना होगा.
रायगढ़ और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी जांच की मांगछत्तीसगढ़ में समूह में कोरोना के मरीज मिलने के बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए अधिक मात्रा में जांच की बात कही जा रही है. इस बात को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख रायगढ़ और अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना जांच की मांग की है. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने इन दोनों ही मेडिकल कॉलेजों में व्यवस्था बहाली के भी निर्देश दिए हैं.
एम्स और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में हो रही है जांच
एम्स और मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में कोविड-19 की जांच की जा रही है. अब तक दोनों स्थानों पर 3159 संदिग्धों की जांच की गई हैं जिनमें से 18 पॉजिटिव, 3054 नेगिटिव मिले हैं जबकि 88 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है.
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में रेलवे चलाएगी ये 4 स्पेशल ट्रेन, मिलेगी पार्सल बुकिंग की सुविधा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 10, 2020, 5:40 PM IST


