छत्तीसगढ़ में मई के पहले दिन 15902 कोरोना संक्रमित, 229 की मौत
अप्रैल माह के पूरे तीस दिनों तक कोरोना ब्लास्ट होने के बाद मई महीने के पहले ही दिन 15902 नए मरीज मिले. 229 की 24 घंटे में मौत हो गई. राजधानी रायपुर की करें तो यहां सर्वाधिक 1464 नए मरीज मिले.
बीते 24 घण्टे में 12508 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 121099 हो गई है. इन सब के अलावा छत्तीसगढ़ में कोरोना से आज तक कुल 8810 लोगों की मौत भी हो चुकी है, तो वहीं अब तक 614693 मरीज रिकवर भी हुए हैं. एक नज़र 11 जिलों में मिले नए मरीजों के आकड़ो पर
- रायपुर में 24 घण्टे में 1464 नए मरीज मिले. – बिलासपुर में 1290 नए मरीज मिले. – कोरबा में 1228 नए मरीज मिले, – रायगढ़ में 1075 नए मरीज मिले. – जांजगीर में 1061 नए मरीज मिले. – दुर्ग में 1029 नए मरीज मिले. – बलौदाबाजार में 801 नए मरीज मिले. – राजनांदगांव में 679 नए मरीज मिले. – कोरिया में 606 नए मरीज मिले. – मुंगेली में 584 नए मरीज मिले. – कांकेर में 537 नए मरीज मिले.
Source link

