छत्तीसगढ़ में 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित

10वीं के छात्रों का मूल्यांकन बोर्ड द्वारा जारी असाइनमेंट के आधार पर किया जाएगा.

10वीं के छात्रों का मूल्यांकन बोर्ड द्वारा जारी असाइनमेंट के आधार पर किया जाएगा.

Cancel Board Exam-2021: कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ में भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. जबकि 12वीं की परीक्षा स्थिति सामान्य होने तक के लिए स्थगित की गई है.

रायपुर. कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ में भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 10वीं के छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी असाइनमेंट के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे.

जिसके आधार पर अगली कक्षा के लिए पास किया जाएगा. ऐसी स्थिति में छात्रों को न्यूनतम अंक प्रदान किए जाएंगे. कोई छात्र प्राप्त अंकों से असंतुष्ट रहता है तो उसे कोरोना महामारी थमने के बाद श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.

इसके अलावा, तीन मई से 24 मई तक होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है. स्थिति सामान्य होने के बाद 12वीं की परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-RBI Result 2021: जल्द जारी हो सकता है आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट का रिजल्ट, जानें डिटेल
Postponed Karnataka SET Exam 2021: कर्नाटक स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 दूसरी बार पोस्टपोन, जानें डिटेल




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here