छत्तीसगढ़ में TS सिंहदेव के खिलाफ क्या चल रही थी बड़ी साजिश? पढ़ेंं नया खुलासा– News18 Hindi

आदित्य राय.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा खुदके ही स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाए गए हत्या के आरोप के मामले में नया खुलासा हुआ है. बृहस्पत सिंह की जिस गाड़ी पर 24 जुलाई को अंबिकापुर में कथित हमला किया गया था, खुद उस गाड़ी के ड्राइवर ने कहा है कि गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार से विवाद हुआ था. उन्होंने कोई मारपीट नहीं की, सिर्फ चाबी से गाड़ी का कांच फोड़ दिया था. गाड़ी के ड्राइवर का यह भी कहना है कि टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार ने न तो विधायक बृहस्पत सिंह के बारे में पूछा और न ही उनको कुछ कहा. वहीं, बृहस्पत के सुरक्षाकर्मी पीएसओ ने भी गाड़ी ओवरटेक को ही विवाद बताया.

विधायक बृहस्पत सिंह ने रायपुर में जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, उसमें कहा था कि टीएस सिंहदेव के भतीजे ने सीधे मेरी गाड़ी को टारगेट कर हमला किया. टीएस सिंहदेव के भतीजे मुझे खोज रहे थे, मैं नहीं मिला तो उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ की. यही नहीं बृहस्पत ने 19 विधायकों के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम बनने के लिए टीएस सिंहदेव द्वारा हत्या का आरोप भी लगा दिया था. सवाल उठता है कि जब गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ, तो फिर हत्या की बात 19 विधायकों को साथ लेकर क्यों की गई. क्या इस मामले में टीएस सिंहदेव के खिलाफ कोई साजिश की जा रही थी और इसके पीछे कौन था और इसकी कहानी किसने गढ़ी?

25 जुलाई को अम्बिकापुर में कांग्रेस के प्रदेश सचिव द्वितेंद्र मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि ये सब साजिश है. बृहस्पत सिर्फ एक मोहरा है और सोच समझकर टीएस को फसाया जा रहा है. जिस गाड़ी पर हमला हुआ वो गाड़ी काफी पीछे थी और उससे एक घण्टा पहले ही बृहस्पत सर्किट हाउस पहुंच चुके थे. इस मामले पर गौर किया जाए तो साफ समझ आता है कि पीएसओ से गाड़ी टेकओवर को लेकर ही विवाद हुआ. गाड़ी का कांच टीएस के रिश्तेदार सचिन उर्फ वीरभद्र सिंह ने तोड़ा लेकिन टीएस का इसमें कोई लेना-देना नहीं. खुद इस मामले में आरोपी टीएस के रिश्तेदार कल जमानत पर छुटे तो उन्होंने भी इसे एक बड़ी साजिश बताया.

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री कवासी लखमा का कहना है इस मामले में पार्टी फोरम में जांच चल रही है. कोई साजिश नहीं है. मीडिया को बताने की बजाय पार्टी फोरम में बात रखी जाएगी.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here