पुलिस की गाड़ी में शराब रखने के मामले की जांच की जा रही है.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना अंतर्गत बेलगांव में पुलिस की डायल 112 गाड़ी में शराब की बोतलें मिली थीं.
लॉकडाउन (Lockdown) फेस-3 में शासन के आदेश के बाद शराब की दुकानें खोल दी गई हैं. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के फैलने के खतरे के बीच शराब की दुकानें खोलने का विरोध बीजेपी कर रही है. इसके तहत ही डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम बेलगांव बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे थे. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शराब की दुकान के पास पहुंचे कार्यकर्ताओ की नजर अचानक शराब दुकान के पास खड़ी डायल 112 पर गई. उन्होंने एक कोटवार को उसके शराब रखते देखा. कोटवार ने बताया कि उसने डायल 112 में तैनात जवान के कहने से उसमें शराब रखी है.
जांच जारी है
बीजेपी के जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि मामले की जानकारी जिला एसपी को दे दी गई है. गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है. पुलिस की गाड़ी में शराब मिलने का मामला गंभीर है. इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई. बेलगांव के कोटवार तुलाराम का आरोप है कि उसने पुलिस जवानों के कहने पर ही सरकारी गाड़ी में शराब रखी. डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अलेक्सजेंडर किरो ने बताया कि मामले में शिकायत के बाद जांच की जा रही है. जांच में जो भी जिम्मेदार मिलेगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी.ये भी पढ़ें:
सड़क पर अचानक हुई पैसों की ‘बारिश’, हवा में उड़ते दिखे ₹200-500 के नोट
शिकारियों को पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला, खतरे में अचानकमार के टाइगर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए राजनांदगांव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 6, 2020, 9:45 AM IST

