छत्‍तीसगढ़ में क्‍या है तैयारी? स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने तैयार किया प्‍लान

सभी उम्मीद कर रहे हैं 2021 में कोरोना वैक्सीन सब तक पहुंच जाएगी. (फोटो सौ. न्यूज18 इंग्लिश)

सभी उम्मीद कर रहे हैं 2021 में कोरोना वैक्सीन सब तक पहुंच जाएगी. (फोटो सौ. न्यूज18 इंग्लिश)

COVID-19 Vaccination: कोरोना वैक्‍सीन का पूरे देश में 2 जनवरी को ड्राई रन किया जाना है. ऐसे में छत्‍तीसगढ़ ने भी प्रदेश के 7 जिलों में इस बाबत मॉकड्रिल करने का फैसला किया है.

रायपुर. साल 2020 में कोरोना वायरस से फैले संक्रमण ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई. व्‍यापक पैमाने पर धनहानि हुई. अब नए साल 2021 में इससे निजात मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है. कोरोना वैक्‍सीन के सामने आने के बाद उम्‍मीद बंधी है कि इस घातक संक्रमण से नए साल में बचाव किया जाएगा. पूरे देश में वैक्‍सीनेशन की पूर्व तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए प्‍लान भी तैयार कर लिया गया है. छत्‍तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भी कोरोना वैक्‍सीनेशन की तैयारियों को परखने के लिए खास योजना बनाई है. इसके तहत मॉक ड्रिल किया जाएगा, ताकि समय से पहले ही त्रुटियों को दूर कर लिया जाए.

जानकारी के मुताबिक, कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों को जांचने परखने के लिए प्रदेश के 7 जिलों में 2 जनवरी को मॉकड्रिल किया जाएगा. यह मॉकड्रिल रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किये जाएंगे. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इस बाबत पूरी तैयारी करने का दावा किया है. पहले इसकी तिथि 4 जनवरी निर्धारित की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश पर अब बदला गया है.

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 4 राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों के सफल ट्रायल के बाद केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों की राजधानी में इसके ड्राई-रन के निर्देश दिए हैं. छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर जिले के साथ ही छह दूसरे जिलों में एक साथ मॉकड्रिल करने का फैसला किया है. मॉकड्रिल के लिए चयनित जिलों में दूरस्थ अंचल के भी कुछ जिले शामिल हैं.

ड्राई रन का 2 जनवरी को सभी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा किया जाएगा. ये ड्राई रन कम से कम 3 सेशन साइटों में सभी राज्य की राजधानियों में आयोजित करने का प्रस्ताव है. वहीं कुछ राज्यों में ऐसे जिले भी शामिल होंगे जो दूर दराज इलाके में हैं. सभी राज्यों में होनेवाले ड्राई रन 20 दिसंबर 2020 को मंत्रालय द्वारा जारी ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार होगी. हर तीन सेशन साइट के लिए, संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी यानी चीफ मेडिकल ऑफिसर 25 परीक्षण लाभार्थियों (हेल्थकेयर वर्कर्स) की पहचान करेंगे.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here