छात्रों को स्कूल छोड़ने से रोकें, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा | raipur – News in Hindi

छात्रों को स्कूल छोड़ने से रोकें, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी जुटा कर हल निकालने के लिए कहा है. (फाइल फोटो)

कई खबरें आई हैं कि विभिन्न कारणों से छात्र निजी स्कूल छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के नाम, पते, माता-पिता के संपर्क आदि की जानकारी एकत्र की जानी चाहिए.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 21, 2020, 3:13 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी के दौरान छात्रों के निजी स्कूलों को छोड़ने की रिपोर्ट के बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी प्राप्त करने और समाधान के लिए उचित उपाय लागू करने के लिए कहा.

राज्य शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों और डीईओ को पत्र लिखा 
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने कहा कि राज्य शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों और डीईओ को पत्र लिखा है कि वे अभिभावकों से मिलें और छात्रों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए प्रोत्साहित करें.

विभिन्न कारणों से छात्र निजी स्कूल छोड़ रहे हैंपत्र में कहा गया है कि मीडिया में कई खबरें आई हैं कि विभिन्न कारणों से छात्र निजी स्कूल छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के नाम, पते, माता-पिता के संपर्क आदि की जानकारी एकत्र की जानी चाहिए.

प्रवेश देते समय स्थानांतरण प्रमाणपत्र या मार्कशीट की मांग करने पर जोर नहीं
अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने यह निर्धारित किया है कि स्कूलों में पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक के ऐसे छात्रों को प्रवेश देते समय स्थानांतरण प्रमाणपत्र या मार्कशीट की मांग करने पर जोर नहीं दिया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-
NEP लागू कर के जम्मू-कश्मीर को नॉलेज-हब बनाएं: राष्ट्रपती कोविंद
Kanpur University Result 2020: CSJMU एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट kanpuruniversity.org पर जाारी

11वीं कक्षा में के समय, दसवीं कक्षा के अंक सत्यापित
पत्र के मुताबिक 11वीं कक्षा में प्रवेश देते समय, उनकी दसवीं कक्षा के अंकों को अवश्य सत्यापित किया जाना चाहिए.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here