जगदलपुर के जंगलों मिली महिला की जली लाश, 8 अप्रैल से थी गायब, जांच में जुटी पुलिस dead body of a woman found in the jungles of Jagdalpur, was missing since April 8, police engaged in investigation | bastar – News in Hindi

बस्तर के जंगलों मिली महिला की जली लाश, 8 अप्रैल से थी गायब, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) जिले के बदलावंड में रहने वाली एक महिला का शव रविवार की सुबह आसना जंगल मे जली अवस्था मे मिला.

बस्तर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) जिले के बदलावंड में रहने वाली एक महिला का शव रविवार की सुबह आसना जंगल मे जली अवस्था मे मिला. शव की सूचना मिलने के बाद मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक के साथ ही कोतवाली टीम भी पहुंची. पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पंचनमा किया और प्रथम दृष्टिया इसे हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है, मृतका का नाम कविता नेताम बताया जा रहा है.

जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि अनुपमा चौक में रहने वाली श्कविता नेताम पति कृष्णा नेताम 21 वर्ष जो 1 वर्ष पहले गायत्री पैट्रोल पम्प में काम करती थी. यहां के बाद एनएमडीसी चौक के अग्रवाल पैट्रोल में काम कर रही थी, 3 वर्ष पहले लव मैरिज की थी. इनका एक बेटा भी है. 8 अप्रैल की शाम 4 बजे रवाना हुई. उसके बाद वो वापस नहीं लौटी.

..तो की गुमशुदगी की शिकायत
परिजनों ने 9 अप्रैल को महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 12 अप्रैल को कुछ ग्रामीणों ने जंगल मे छत विक्षत शव जली अवस्था मे देखा गया. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया देखने मे इसे जलाने की बात सामने आई है. शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है. पीएम के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि मौत की असली वहज क्या है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.ये भी पढ़ेंछत्तीसगढ़: कोरोना के संकट के बीच रायपुर में पीलिया का कहर, मिले 136 मरीज

COVID-19: छत्तीसगढ़ में हॉट स्पॉट बने कटघोरा से मिले 7 नए मरीज, अब राज्य में 15 एक्टिव केस

कोविड-19: बिहार के ‘मिश्रा जी’ छत्तीसगढ़ में कैसे हो गए तबलीगी जमात के सदस्य?  

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बस्तर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 12, 2020, 4:26 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here