जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को किया अगवा, सुरक्षाबलों ने बचाया – Jammu kashmir police shakeel ahmed abducted militants shopian

  • जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मी अगवा
  • सुरक्षाबलों ने आतंकियों से बचाया

जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं. आतंकियों ने इस बार जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान शकील अहमद का अगवा किया गया, जिन्हें सुरक्षाबलों ने बाद में बचा लिया.

आतंकियों ने शोपियां में जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मी शकील अहमद को अगवा किया गया था. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई. इसके बाद 15 मिनट के भीतर ही संयुक्त बलों ने ऑपरेशन चलाकर पुलिसकर्मी शकील अहमद को आतंकियों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया.

यह भी पढ़ें: JK: सोपोर से LeT के 3 आतंकी गिरफ्तार, हथियार-गोला बारूद भी बरामद

जम्मू कश्मीर के जवान शकील अहमद को आतंकियों की गिरफ्त से बचाने के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी को भी अंजाम दिया गया. आखिर में पुलिसकर्मी को आतंकियों की पकड़ से छुड़ा लिया गया.

सोपोर में आतंकी गिरफ्तार

बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. इस बीच सुरक्षाबलों और राज्य पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए लश्कर-ए-तैयबा के इन आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और अन्य खतरनाक सामग्री भी बरामद हुई है.

अनंतनाग में मुठभेड़

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के पोशकीरेरी क्षेत्र में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम, आतंकियों के खिलाफ अभियान में लगी हुई थी. जानकारी मिली थी कि इलाके में एक से दो आंतकी छिपे हुए हैं. काफी देर तक ऑपरेशन चलता रहा, बाद में आतंकी मौके से भाग गए. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने ऑपरेशन बंद कर दिया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here