जम्मू-कश्मीर में हाई स्पीड इंटरनेट बैन, 3G और 4G सेवाओं पर जारी रहेगी रोक – Ban on high speed internet 3g 4g extended till february 24 in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में 3जी और 4जी सेवाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा. प्रशासन ने 3जी और 4जी सेवाओं पर प्रतिबंध 24 फरवरी तक के लिए और बढ़ा दिया है. घाटी के लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट के इस्तेमाल से अभी कुछ दिन और दूर रहना पड़ सकता है. घाटी में 2जी सेवाएं जारी रहेंगी. 2जी नेटवर्क के साथ 1400 से ज्यादा वेबसाइट जम्मू और कश्मीर में परमिटेड हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है. सोशल मीडिया पर प्रशासन ने अब भी प्रतिबंध लगाया है. जम्मू और कश्मीर से जब से अनुच्छेद 370 को हटाया गया है और केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है तब से घाटी में प्रशासनिक पाबंदियां लागू हैं. 5 अगस्त से ही घाटी के दिग्गज नेता हिरासत में लिए में गए हैं, उनमें से कुछ पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट(पीएसए) लगाया गया है. घाटी की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने एहतिहातन कई जगहों पर इंटरनेट पर पाबंदी भी लगाई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here