जरूरतमंदों को घर तक भोजन पहुँचा रहा रेडक्रास

कहानी सच्ची है


जरूरतमंदों को घर तक भोजन पहुँचा रहा रेडक्रास


 


भोपाल : शनिवार, अप्रैल 18, 2020, 19:35 IST

ग्वालियर में रेडक्रास ने जरुरतमंदों को घर तक बना हुआ खाना पहुँचाने का बीड़ा उठाया है। जिला प्रशासन ने रेडक्रास का हेल्पलाइन नंबर जारी कर जरुरतमंदों को यह राहत देने में मदद की है। 

रेडक्रॉस के सचिव श्री आर. पी. शर्मा टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम हेल्प लाइन, फ़ूड कन्ट्रोलर और जिला प्रशासन द्वारा दिये गए नम्बरों पर जरुरतमंद लोग भोजन के लिए फोन करते हैं। जिला प्रशासन उन नम्बरों को रेडक्रॉस की टीम को उपलब्ध कराता है। रेडक्रॉस की टीम उन नम्बरों की लिस्टिंग कर संबंधितों को फोन करती है।

रेडक्रॉस द्वारा शहर में  सामाजिक संस्थाओं द्वारा बनाये गए भोजन को इकट्ठा कर हेल्पलाइन पर मिले नम्बरों पर काल कर बस्तियों और गाँव में जरुरतमंदों को बना खाना वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। खाना बांटते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाता है।

रेडक्रॉस टीम प्रतिदिन लगभग 500 जरुरतमंद लोगों को बना हुआ स्वादिष्ट खाना पहुंचाया जा रहा है। टीम द्वारा खाने के साथ-साथ जरुरतमंद लोगों को प्रतिदिन करीब 250 मास्क भी वितरित किये जा रहे हैं।


मुकेश मोदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here