जर्मनी से आयी दस सदस्यीय टीम ने जल सरक्षण को लेकर अनोखे तरीके से दिया सन्देश | – Bundelkhand News


झाँसी भारत दौरे पर आया जर्मनी का 10 सदस्यीय दल आज जिले के मानपुर गांव पहुंचा. यहां स्थानीय समुदाय के एक कार्यक्रम में दल के सदस्यों ने हिस्सा लिया. इस दौरान दल ने यूरोप और भारत में जल संरक्षण के मुद्दे को लेकर लोगों से बात की और संगीत डांस के माध्यम से लोगो को को जल सरक्षण की बात कही  

भारत दौरे पर आए जर्मनी के 10 सदस्यीय दल ने झांसी जिले के मानपुर गांव में स्थानीय समुदाय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां दल ने जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया.

इस दौरान दल ने यूरोप और भारत में जल संरक्षण के मुद्दे को लेकर लोगों से बात की.जर्मनी से आए दल ने जल संरक्षण को लेकर लोगों को किया जागरूक.जल संरक्षण पर गीत गाकर की 

 जल सहेली सम्मेलन में हिस्सा लिया था. इस दौरान वाटर बैंड पर जल संरक्षण से जुड़े गीत गाकर लोगों को पानी बचाने की मुहिम में शामिल होने की अपील की.

‘वीवा कॉन एग्वा’ नाम का ये दल बुन्देलखण्ड के ‘जल जन जोड़ो’ अभियान के तहत जल संरक्षण के प्रयासों का अध्ययन कर रहा हैं. इस दल में क्रीटो, एना, वेले, कार्ला, डेविड, पेडरो, जूलिनो, लेनी, लिली और कीनो शामिल हैं

कीनो, जर्मन दल के सदस्य जर्मनी का कहना है कि  हमारी संस्था इस बात के लिए संघर्ष कर रही है कि सबको गुणवत्तापूर्ण पानी मिले. हम भारत में ‘जल जन जोड़ो ‘अभियान के तहत चल रहे कामों को समझने आए हैं. हम संगीत के माध्यम से जल संरक्षण से जुड़े सन्देश देने की कोशिश करते हैं.  

एना, जर्मन दल की सदस्य का कहना है कि  यूरोप और भारत पानी से सम्बंधित समस्या का सामना कर रहे हैं. जिस पर काम करना बहुत जरूरी है.

संजय सिंह, राष्ट्रीय संयोजक, ‘जल जन जोड़ो’ अभियान का कहना है कि जर्मनी से आए दल के सदस्य झांसी और ललितपुर के चार गांव का भ्रमण करेंगे. मध्य प्रदेश के खजुराहो, टीकमगढ़ और छतरपुर भी जाएंगे. इसके बाद छह सितम्बर को इस दल का आईआईटी बीएचयू के विद्यार्थियों के साथ संवाद का एक कार्यक्रम है. यह दल भारत में जल संरक्षण के बारे में जानकारी जुटा रहा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here