जशपुर में पास्टर पर FIR दर्ज, जर्मनी से लौटकर चर्च में छुपे रहने का आरोप COVID-19 Update: FIR lodged in Jashpur pastor, accused of returning from Germany and hiding in church | jashpur – News in Hindi

जशपुर में पास्टर पर FIR दर्ज, जर्मनी से लौटकर चर्च में छुपे रहने का आरोप

तहसीलदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है.

छत्तीसगढ़ में विदेशों से आने वाले लोगों से प्रशासन अपील कर रहा है कि वो आने की सूचना खुद प्रशासन को दें, लेकिन फिर भी लोग प्रशासन की अपील को नजरअंदाज कर रहे हैं.

जशपुर. छत्तीसगढ़ में विदेशों से आने वाले लोगों पर प्रशासन नजर रखा हुआ है. विदेशों से आने वाले लोगों से प्रशासन अपील कर रहा है कि वो आने की सूचना खुद प्रशासन को दें, लेकिन फिर भी लोग प्रशासन की अपील को नजरअंदाज कर रहे हैं. जशपुर में जर्मनी से लौटकर आये एक पास्टर पर एफआईआर की गई है. पुलिस में दर्ज  प्रकरण के मुताबिक पास्टर जर्मनी से लौटने के बाद प्रशासन को बिना सूचना दिए चर्च में छुपकर रह रहा था.

जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पास्टर इग्नासियूस एक्का नारायणपुर थाने के रमसमा का निवासी है. बताया जा रहा है कि पादरी विगत 17 मार्च को जर्मनी से लौटकर जशपुर आया था और वहां से लौटने के बाद बगीचा के जोराजाम चर्च में वो बिना प्रशासन को सूचना दिए छुपकर रह रहा था. प्रशासन को जब पास्टर के आने की सूचना मिली तो प्रशासन पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर चर्च में पहुंचा और फादर इग्नासियूस एक्का को कोरेन्टाइन किया गया. पास्टर समेत उसके संपर्क में आने वाले दो अन्य लोगों को भी क्वारन्टाइन किया गया है.

तहसीलदार ने कराई एफआईआर
इस मामले में बगीचा के तहसीलदार डॉ तुलसीदास मरकाम ने थाने में प्रतिवेदन देकर फादर इग्नासियूस एक्का पर कोरोना संक्रमित देश से लौटकर प्रशासन को बिना जानकारी दिए. यहां मानव जीवन को संकटापन्न करने पर एफआईआर की जिस पर बगीचा पुलिस ने आरोपी पादरी के खिलाफ धारा 269, 270, 271, 188 महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: कोविड-19 के मिले मरीजों में सबसे अलग है 11वां केस, अब ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत

COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ का हॉट स्पॉट बना कोरबा, 24 घंटे में मिले 8 नये मरीज

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जशपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 9, 2020, 7:31 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here