जानलेवा सेल्फी : छात्रा की बेतवा में डूबने से मौत

ललितपुर । उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर बने राजघाट बांध के पुल पर एक छात्रा सेल्फी लेने के चक्कर में पुल से गिरकर डूब गई।और उसकी मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राजघाट बांध के गेट बंद कराए गए। गोताखोरों द्वारा युवती को 1घंटे की तलाश के बाद छात्रा के मिल जाने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया । आपको बता दें कि डूबने वाली छात्रा का नाम संजना खटीक पुत्री मुकेश खटीक उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी राजघाट सदर कोतवाली अंतर्गत बताया जा रहा है। संजना अपनी भतीजी के साथ राजघाट बांध पुल पर सेल्फी लेने जा रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here