जिला अस्पताल परिसर में एक मृत्यु के मामले की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी जांच


जिला अस्पताल परिसर में एक मृत्यु के मामले की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी जांच


सात दिवस में जांच रिपोर्ट प्रस्तुंत करने के निर्देश 


भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 24, 2020, 20:53 IST

गुना जिला अस्पेताल परिसर में 23 जुलाई को सुनील धाकड़ की पर्ची नहीं बनने के कारण उपचार के अभाव में मृत्यु के कारणों की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन को विशेष जांच अधिकारी बनाया गया है। जाँच अधिकारी सात दिवस में जाँच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। उक्त प्रकरण में अस्पताल परिसर में संबंधित के पहुँचने और मृत्यु की परिस्थितियों की भी जाँच की जायेगी।

सिविल सर्जन गुना ने अपने प्रतिवेदन मे बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जिला अस्पलताल में रोगी की पर्ची नि:शुल्क बनाई जा रही है तथा पर्ची बनाने के लिए कोई शुल्क् नही लिया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीसीटीव्ही फुटेज से भी स्पष्ट हुआ है कि मृतक की पत्नी श्रीमती आरती रजक अथवा उसका कोई अटेण्डर का पर्ची काउंटर पर आना नहीं पाया गया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी श्रीमती रजक के बयान लिए गए हैं। पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारियों की पहचान कराई जाने पर उसने कहा कि -”इनमें से मुझसे किसी ने कोई पैसे नहीं लिए न ही इस बारे में कोई बात हुई”।


अशोक द्विवेदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here