जीवन-शक्ति योजना में 10 हजार महिलाओं ने कराया पंजीयन


जीवन-शक्ति योजना में 10 हजार महिलाओं ने कराया पंजीयन


तैयार हो रहे 20 लाख मास्क 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 29, 2020, 21:12 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रदेश में बड़े पैमाने पर मास्क बनाने में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिये प्रारंभ की गई जीवन-शक्ति योजना में आज तक 10 हजार शहरी महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीयन करवा लिया है। उल्लेखनीय है कि योजना प्रारंभ होने के पहले दिन पहले घंटे में ही 325 और 24 घंटे में 4 हजार 200 शहरी महिलाओं ने मास्क निर्माण के लिये अपना पंजीयन कराया था। पंजीयन के मुताबिक प्रत्येक महिला को एक बार में 200 मास्क बनाने का कार्य आदेश दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 20 लाख मास्क बनाये जा रहे हैं।

जीवन-शक्ति योजना में महिलाओं को मास्क निर्माण के कार्य आदेश पोर्टल के माध्यम से ही सीधे प्रदान किये जा रहे हैं। महिलाओं द्वारा मास्क बना लेने के बाद राज्य शासन द्वारा उनके बैंक खातों में उसी दिन राशि अंतरित कर दी जा रही है।

योजना में मास्क निर्माण गतिविधियों से जुड़ने के लिये हेल्पलाइन नम्बर 0755-2700800 पर पंजीयन कराया जा सकता है। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी इसी नम्बर पर प्राप्त की जा सकती है।


अनिल वशिष्ठ


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here