- निखिल मंडल ने कहा- अरमानी की शर्ट पहनते हैं तेजस्वी
- जेडीयू नेता बोले- तेजस्वी चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाते हैं
बिहार में राजनीतिक घमासान जारी है. आरजेडी कार्यकर्ता की हत्या से लेकर प्रवासी मजदूरों के पलायन तक पर तेजस्वी यादव राज्य सरकार पर हमला बोलते रहे हैं. अब जेडीयू नेता ने उन पर महंगी शर्ट पहनने के आरोप लगाए हैं. जेडीयू नेता ने तो यहां तक कह दिया कि तेजस्वी बिस्लेरी के पानी से अपने हाथ धोते हैं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
जेडीयू नेता निखिल मंडल ने आरोप लगाया है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव खुद को गरीबों का मसीहा कहते हैं मगर महंगी अरमानी एक्सचेंज ब्रांड की शर्ट पहनते हैं. निखिल मंडल ने शनिवार को तेजस्वी की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें वह अरमानी ब्रांड की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
इस शर्ट को तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपने फेसबुक लाइव के दौरान पहना था. निखिल मंडल ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी ने जो शर्ट पहनी है उसकी कीमत ₹47000 तक है.
Self proclaimed messiah of poor @yadavtejashwi can be seen wearing A|X Armani Exchange shirt in his Facebook video-prices can go up to ₹47000+😱😱.
गरीबों के नेता कैसा हो.?
46 एसी में रहने वाला,बिसलेरी से हाथ धोने वाला,चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाने वाला,अरमानी पहनने वाला हो. pic.twitter.com/vwS53voQts
— Nikhil Mandal (@nikhilmandalJDU) June 6, 2020
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
तेजस्वी पर आगे तंज कसते हुए निखिल मंडल ने लिखा कि वह 46 एयर कंडीशनर लगे बंगले में रहते थे (जब वह उपमुख्यमंत्री थे), बिसलेरी पानी से हाथ धोते हैं, चार्टर्ड प्लेन में अपना जन्मदिन मनाते हैं, अरमानी की शर्ट पहनते हैं और खुद को गरीबों का नेता कहते हैं.