जेसीआई झांसी मनस्विनी ने मनाया जन्माष्टमी महोत्सव – Bundelkhand News


जेसीआई झांसी मनस्विनी की अध्यक्ष जेसी रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में मनस्विनी की टीम ने इस्कोन मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव पर भजन संध्या व प्रसाद वितरण का आयोजन किया । 

साथ ही सभी सदस्याओं व भक्तगणों का चंदन लगाकर फूल बरसाकर स्वागत किया गया ।  

कार्यक्रम में राधा कृष्ण के भजनों का डांडिया खेलते हुए आनंद लिया । 

कार्यक्रम में श्वेता यादव,  मनीला गोयल,  रीना अग्रवाल, अलका मित्तल, दीपिका वार्षनेय, रितु मल्होत्रा, भावना अग्रवाल, विनीता नगरिया, कल्पना खर्द, रश्मि गुप्ता  इत्यादि सभी सदस्य मौजूद रहे । आरती व भजन के पश्चात राधा कृष्ण को भोग लगाया गया व प्रसाद वितरण किया गया।

अंत में कार्यक्रम संयोजिका राधा अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त किया |




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here