जेसीआई मनस्विनी द्वारा हीरो आॉफ इंडिया कॉंटेस्ट का आयोजन किया गया – Bundelkhand News


झाँसी इंटरनेशनल जेसीआई वीक में जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा दूसरे दिन आज Declamation Contest- हीरो आॉफ इंडिया का बिपिन बिहारी डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया ।

 यह कार्यक्रम जेसीआई मनस्विनी की अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ ध्रुव अग्रवाल, प्रधानाचार्य, बीबीसी कालेज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज़ोन ट्रेनर रजनी गुप्ता ने छात्रों को पहले ट्रेनिंग दी कि किस तरह वे अपनी बात रखें। 

इस कॉंटेस्ट में छात्रों को अपने विचार रखने थे कि वे किस  तरह यूथ/लीडरशिप/चेंज को प्रमोट कर सकते हैं।।

इसमें करीब 50 बच्चों ने अपने विचार व्यक्त किए।।।

प्रधानाचार्य डॉ ध्रुव अग्रवाल ने मनस्विनी के इस कार्य की बहुत प्रशंसा की और बधाई दी।।

जेसी रजनी गुप्ता, मनीला गोयल, कल्पना खर्द, रीना अग्रवाल,  राधा अग्रवाल, अवंतिका अग्रवाल,  अलका मित्तल, विनीता नगरिया इत्यादि मनस्विनी के सभी सदस्य  व कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहे ।

कार्यक्रम संयोजिका जेसी कल्पना खर्द  ने संचालन व अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here