झाँसी जिले के बरुआागर थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में एक युवक की जली हुई नग्न लाश मिलने से मचा हड़कम – Bundelkhand News


Jhansi police station in Bruasagar police station area in the forest, the burning naked corpse of a young man created a stir

झाँसी जिले के बरुआागर थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में एक युवक की जली हुई नग्न लाश मिली। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।

झांसी जिले के बरुआसागर थानान्तर्गत ग्राम बमगुवां के पास जंगल में स्थानीय लोगों ने एक युवक की जली हुई नग्न लाश देखी। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार शव की 35 वर्षीय मुकेश रायकवार निवासी बनगुवां के रुप में शिनाख्त हुई। मृतक टैक्सी चालक था। मृतक के परिजनों की मानें तो वह विगत रात्रि घर से निकला था। तभी लौटकर घर नहीं आया।

परिजन रात्रि से ही उसकी खोजबीन कर रहे थे। इससे पहले वह उसे खोजने में सफल होते उसकी लाश मिली। मृतक को पहले कुचला गया। इसके बाद उसके शव को चलाने का प्रयास किया गया है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here