झाँसी पुलिस ने पकड़े हाइवे के लुटेरे – Bundelkhand News


झांसी पुलिस ने हाईबे के लुटेरे की एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लूटेरों ने हाईवे पर हत्या कर ट्रक लूटने का प्रयास किया था। पकड़े गये लूटेरों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

झांसी की पूंछ थाना पुलिस ने क्षेत्र में बदलाशों की तलाशु में जुटे हुए थे। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि पुलिया के पास कुछ बदमाश है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस बताये गये स्थान पर पहुंची। जहां से पुलिस ने चार शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किये गये है। पकड़े गये लूटेरों को थाने लाया गया। जहां उनसे पूछतांछ की गई। पूछतांछ में उन्होंने अपना नाम पवन यादव, विक्की उर्फ शिवम यादव, बलवीर यादव, संजय शर्मा बताया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों ने पिछली 29 जुलाई को हत्या कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here