झाँसी में तीन दिन पहले गायब मासूम का शव मिलने में मचा हड़कंप – Bundelkhand News


Three days ago in Jhansi, there was a stir to find the body of a missing innocent

झाँसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला गुमनावारा में एक दंपत्ति कि 3 वर्षीय पुत्री का कुछ मुहल्ले में रहने वाले युवकों द्वारा अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

झाँसी पुलिस में मंडी की झाड़ियों से 3 वर्षीय मासूम बालिका का शव बरामद कर कार्यवाही शुरू कर दी। नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला गुमनावारा के एक दंपत्ति कि 3 वर्षीय मासूम बच्ची का कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया था। जिसकी सूचना परिजनों ने नवाबाद पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की। जिसके बाद झांसी जिले की पुलिस छानबीन में जुट गई। तथा शुक्रवार की सुबह पुलिस को झाँसी मंडी झाड़ियों में 3 वर्षीय मासूम का शव मिला। जिस को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि विगत पांच नवंबर को कुछ लोगों द्वारा 3 वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया गया था तथा जिस स्थिति में मासूम का शव मिला है उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है के बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया तथा फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

Reporter – Ankit Choudhary




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here