झाँसी में बालू माफियाओं का दम, मऊरानीपुर में पुलिस पर किया हमला – Bundelkhand News


झाँसी- के मऊरानीपुर में अवैध बालू के खनन पर पुलिस टीम ने छापा मारा तो खुद को भाजपा का वरिष्ठ नेता बताने वाले बालू माफिया ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस फोर्स को बुलाकर आरोपी मुकेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

बुन्देलखण्ड को हमेशा यहां के सत्ता दल के नेताओं ने जमकर लूटा है अब यही फायदा भाजपा के नेताओं और उनके गुर्गे उठा रहे है। लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव के कारण पुलिस और प्रशासन खनन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रहता है। बालू माफियाओं को सत्तादल के नेताओ का सरंक्षण प्राप्त होता है।

अब जरा आप इन तस्वीरों को ही देख लीजिए झांसी के बीजेपी सांसद और झांसी की मऊरानीपुर सीट से विधायक के साथ तस्वीरें निकलवाकर खुद को भाजपा का नेता बताने बाला मुकेश राय अपने आप को सांसद जी और विधायकजी का करीबी बता कर लोगो और पुलिस प्रसासन पर दबाव बनाकर बालू का अबैध खनन करता था।

आज जब मऊरानीपुर पुलिस को सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि जेसीबी और टैक्टरों द्वारा बालू का खनन किया जा रहा था। पुलिस जैसे ही आपने वाहन से जेसीबी के पास पहुंचे तो दबंग बालू माफिया ने अपनी बोलेरो कार से पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पुलिस कर्मियों को चोट लगी। इसके बाद अन्य थानों की पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने बालू माफिया को हिरासत में ले लिया।

साथ ही मौके से दो टैक्टर एक जेसीबी और आरोपी की बोलेरो कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here