टीकमगढ़ से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 3,212 गौशालाओं को ₹109.79 करोड़ की अनुदान राशि की अंतरित

टीकमगढ़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ से प्रदेश में संचालित 3,212 पंजीकृत गौशालाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 5.20 लाख से अधिक गौवंश के भरण-पोषण और प्रबंधन के लिए ₹109.79 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में अब तक 1,000 से अधिक नवीन गौशालाओं का संचालन शुरू किया जा चुका है, जहां 2 लाख से अधिक गौवंश का व्यवस्थित संरक्षण किया जा रहा है।सरकार द्वारा गौशालाओं के बेहतर संचालन के साथ गौवंश के स्वास्थ्य और नस्ल सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here