टेराकोटा शिल्प में सुनहरे सपने गढ़ रहे है शिल्पकार


टेराकोटा शिल्प में सुनहरे सपने गढ़ रहे है शिल्पकार


मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग द्वारा 45 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ 


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 26, 2021, 15:20 IST

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार बनाने के उददेश्य से मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के तहत टेराकोटा के शिल्पकारों को 45 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग श्री गौतम सिंह ने बताया कि टेराकोटा शिल्प में ”उन्नत हुनर-सशक्त रत्नकला” के मूल सिद्धान्त पर शिल्पी चाक पर सुनहरे भविष्य को गढ़ते हुए आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड, भोपाल द्वारा प्रायोजित एवं उद्यमिता विकास केंद्र, मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है, इसमें अनेक जिलों के प्रजापति (कुम्भार) समाज के युवा प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यालय स्तर पर टेराकोट ट्रेड में विभिन्न प्रकार की कलात्मक वस्तुओं के निर्माण का आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रबंध संचालक, ने बताया कि प्रशिक्षणर्थियों के लिए नि:शुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था के साथ ही उन्हें छात्रवृत्ति भी भुगतान किया जाएगा। स्व-रोजगार योजना से जोड़ते हुए स्वयं का रोजगार स्थापित करने के बाद उनसे मिट्टी के विभिन्न उत्पाद एवं सजावटी वस्तुओं का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे युवक आत्म-निर्भर होकर स्वयं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान कर जीवन-यापन कर सकेंगे।


अनिल वशिष्ठ


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here