टैक्स चोरी के मामले में इस सुपरमॉडल को 9 महीने ‘सामुदायिक सेवा’ की सजा

तेल अवीव: सुपरमॉडल (Supermodel) बार रेफेली (Bar refaeli) को टैक्स चोरी करने के मामले में एक इजरायली अदालत (Israeli court) ने 9 महीने तक सामुदायिक सेवा (Community service) करने की सजा सुनाई है. वहीं उसकी मां और एजेंट जिपी रेफेली को 16 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है.

10 मिलियन डॉलर की आय 
बार रेफेली (35) और उसकी मां को जुलाई में 10 मिलियन डॉलर की आय पर टैक्स (Tax) चोरी करने के लिए दोषी ठहराया गया था. बार और जिप्पी ने जून में उस याचिका पर बहस की थी जिसके तहत उन्हें 1.5 मिलियन डॉलर जुर्माना देना था और वह टैक्स देना था, जिसकी उन्होंने चोरी की थी.

ये भी पढ़ें- Noida: कलयुगी मां ने 3 साल की बेटी की हत्या कर खुद को किया जख्मी, मामला दर्ज

फोटो में अदालत में मॉडल और उसकी मां कोविड -19 महामारी के बीच मास्क पहने नजर आईं. कोर्ट में उनके साथ पिता रफी और उनके वकील भी थे. (इनपुट आईएएनएस)

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here