ट्विटर पर शेयर किए जा रहे पोर्न वीडियो, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान – Coronavirus lockdown national commission for women cognizance rape obscene videos contents

  • कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू है लॉकडाउन
  • लॉकडाउन की वजह से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं लोग

चीन के वुहान शहर के फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया को जकड़ लिया है. इस जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है. लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं. इस बीच ट्विटर पर रेप वीडियो और पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर किए जा रहे हैं, जिसको राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि हमको अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मैसेज मिला है, जिसमें यह कहा गया कि रेप वीडियो और पोर्नोग्राफी कंटेंट व्यापक रूप से ट्विटर पर प्रसारित किए जा रहे हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले का संज्ञान लेता है और इस बात पर चिंता जताई कि कहीं यह कोरोना वायरस की वजह से एक सामाजिक कुप्रथा न बन जाए.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आपको बता दें कि कोरोना वायरस भारत समेत दुनियाभर में पैर पसार चुका है. इस जानलेवा वायरस की वजह से भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है. स्कूल, कॉलेज, मॉल, क्लब, बाजार, थिएटर समेत सभी सार्वजनिक स्थान वीरान हो गए हैं. इन सबके बावजूद कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 11 हजार 933 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 392 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 20 लाख 23 हजार 660 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से एक लाख 32 हजार 275 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में देखने को मिले हैं, जहां 6 लाख 14 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 27 हजार 760 लोग जान गंवा चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here