डिप्रेशन का शिकार हुआ सूरत से बालोद आया युवक, देर शाम क्वारंटाइन सेंटर में……, man returened from suraj balod went into depression committed suicide in Quarantine Center | balod – News in Hindi

डिप्रेशन का शिकार हुआ सूरत से बालोद आया युवक, देर शाम क्वारंटाइन सेंटर में......

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Demo Pic)

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 27 के युवक ने क्वारंटाइन सेंटर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.

बालोद. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बालोद (Balod) जिले में एक क्वारंटीन (Quarantine) हुए युवक ने सुसाइड कर लिया है. जिले में पिछले 3 दिनों में आए कोरोना के एक के बाद एक 11 मामलों के बाद अब क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) का मामला सामने आया है. घटना के बाद अब प्रशासन में हड़कंप मच हुआ है. पूरा मामला बालोद जिला के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के एक क्वारंटाइन सेंटर का बताया जा रहा है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 27 के युवक ने क्वारंटाइन सेंटर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.  क्वारंटाइन सेंटर से मृतक युवक का शव उतारकर सुरक्षित रख लिया गया है.

किया जा रहा मेडिकल टेस्ट

बालोद अपर कलेक्टर एके वाजपेयी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते ने बताया कि रविवार शाम को यह युवक सूरत से अपना गांव परसवानी पहुंचा था. जहां गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में बनाया क्वारंटाइन सेंटर में इसे रखा गया था. दूसरे दिन दोपहर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप भी किया गया. इस दौरान युवक कुछ डिप्रेशन में दिखा. फिर तत्कालीन प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उन्ें समझाइस भी दी गई. लेकिन सोमवार शाम को युवक ने क्वारंटाइन सेंटर के एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन  सहित पुलिस के अधिकारी गांव पहुंचे. पंचनामा तैयार कर प्रकरण में मर्ग कायम कर पूरे मामले को अपने जांच के दायरे में ले लिया है. तो वहीं मृतक युवक का भेजा गया कोरोना सैंपल की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. रायपुर एम्स से रिपोर्ट आने के बाद ही अब प्रशासन तय करेगी कि मृतक युवक के शव का दाह संस्कार किस तरह किया जाना है. बहरहाल युवक के शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है. मामसे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

कवर्धा में बांध के पास तैरता मिला तेंदूए का शव, पीएम रिपोर्ट बताएगा मौत की असली वजह 

पिता के लिए अमित जोगी का इमोशनल ट्वीट, उठ जाओ न पापा..रो-रो कर आंखे लाल हो गई!

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बालोद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 19, 2020, 10:25 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here