डिस्ट्रिक्ट एन.आई.सी. वेबसाइट पर अब जिले के समाचार भी मिलेंगे


डिस्ट्रिक्ट एन.आई.सी. वेबसाइट पर अब जिले के समाचार भी मिलेंगे


 


भोपाल : बुधवार, जून 17, 2020, 20:58 IST

प्रदेश के 52 जिलों की डिस्ट्रिक्ट एन.आई.सी. वेबसाइट पर अब संबंधित जिले के समाचार प्रतिदिन देखे जा सकेंगे। सभी जिलों की एन.आई.सी. वेबसाइट पर जनसम्पर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल का लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।

इस पहल के परिणामस्वरूप अब डिस्ट्रिक्ट एन.आई.सी. की वेबसाइट पर जिले की जानकारी के साथ जिले के समाचार भी उपलब्ध हो सकेंगे। अभी तक जिले की एन.आई.सी. वेबसाइट पर जिले से संबंधित सामान्य जानकारी के साथ-साथ पर्यटन एवं अन्य आवश्यक जानकारी रहा करती थी। जनसम्पर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल से जुड़ जाने के बाद एन.आई.सी. की वेबसाइट पर जिला प्रशासन द्वारा लिये गये निर्णय, गविविधियों एवं शासकीय कार्यक्रमों से संबंधित समाचार व्यूवर्स को मिल सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा अपनी मुख्य वेबसाइट के साथ डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here