डीजीपी के निर्देश- महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में बढ़ेगी पेट्रोलिंग और चेकिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है। इस खत में कहा गया है कि प्रमुख स्थानों ओैर सुनसान जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ायी जाये। डीजीपी ने यह खत हाली ही में रांची और हैदराबाद में महिलाओं के साथ घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिखा है। पुलिस अधिकारियों को साफ कहा गया है कि पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाए। 
 

अब निर्देश के अनुसार महिलाओं के प्रति सुनसान जगहों या अन्य स्थानों पर दुष्कर्म, छेड़खानी या दैहिक शोषण की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। राजधानी में अटल नगर (नवा रायपुर), टाटीबंध, रायपुरा, भाटागांव, बोरियाकला, माना, सड्डू, उरला और कबीर नगर के अलावा तीनो रिंग रोड़ के आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढा़ने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये गये हैं कि रात के वक्त बस, ट्रेन एवं अन्य परिवहन साधनों में आकस्मिक चेकिंग की जाये।
  डीजीपी ने यह भी कहा है कि पुलिसकर्मी वर्दी में हमेशा ड्यूटी में रहते हैं इसलिए ड्यूटी आते एवं लौटते समय भी संदिग्धों पर नजर रखें। निर्देश में यह भी कहा गया है कि  महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। अब सभी जिलों के एसपी इन निर्देशों को अमल में लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here