डेड लाइन से पहले लाखों के इनामी नक्सलियों का सरेंडर, छत्तीसगढ़ का ये जिला नक्सलमुक्त घोषित

कांकेर जिले में विगत दो दिनों में 6 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है बता दें कि 31 मार्च 2026 की डेड लाइन में महज 4 दिन ही रह गए हैं. ऐसे में बचे नक्सली अब मुख्य धारा से जुड़ने का मन बना रहे हैं. सरकार ने नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई अहम प्रोग्राम चलाए हैं. इनमें पुर्नवास नीति ने अहम योगदान अदा किया है.

कांकेर में आत्म समर्पण करने वाले नक्सली पीएलजीए कंपनी नम्बर 5 की PPCM स्वरूपा उसेंडी, जिस पर 8 लाख का ईनाम घोषित था. आरकेबी डिविजन के 5 नक्सली शामिल रहे हैं, जिसमें मंगेश पोडियम, गणेश वीके, मंगाती जुर्री, हिड़मे मरकाम उर्फ सुनीता, ये सभी नक्सली संगठन में ACM थे. जिन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने दी जानकारी
कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन से कुल 6 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है, जिन इनाम घोषित था और वह अपने साथ 3 हथियार भी लाए, जिनमें दो नग थ्री नॉट थ्री और एक एसएलआर शामिल है. जिले में बचे बाकी नक्सलियों से भी अपील है कि जल्द आत्म समर्पण कर मुख्य धारा से जुड़ जाएं.

नक्सलमुक्त घोषित हुआ धमतरी जिला
दूसरी तरफ धमतरी जिला को अब नक्सलमुक्त घोषित कर दिया है. धमतरी जिला अब नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है. माओवादी संगठन सीतानदी एरिया कमेटी के आखिरी बचे 9 सदस्यों ने भी रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के सामने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया.

47 लाख के इनामी नक्सली
आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिला और 2 पुरुष नक्सली है, इनमें से 2 के ऊपर 8-8 लाख का, 6 लोगो के ऊपर 5 लाख का और 1 के ऊपर 1 लाख का इनाम घोषित था. इस तरह कुल मिला कर 47 लाख के इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

नक्सलियों ने सौंपे हथियार
नक्सलियों ने 5 ऑटोमेटिक रायफल जिसमें 2 एसएलआर, 2 इंसास और एक कार्बाइन के अलावा मे करीब 50 जिंदा कारतूस भी सरेंडर किए हैं. इसके अलावा वाकी टाकी, रेडियो, टैब भी नक्सलियों ने पुलिस को सौंपे हैं.

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि अब धमतरी जिला नक्सल मुक्त हो चुका है, अब उन इलाकों में सामान्य पुलिसिंग पर फोकस किया जाएगा. हमने आत्मसमर्पित नक्सलियों से भी बात की, जिस माओ के नाम पर इन्होंने परिवार छोड़ कर 20 साल तक सशस्त्र संघर्ष किया, उस माओ के बारे में वो ज्यादा कुछ नही बता सके.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here