डॉ. मिश्रा ने की 5 सौ से अधिक हितग्राहियों को खाद्य सामग्री वितरित


डॉ. मिश्रा ने की 5 सौ से अधिक हितग्राहियों को खाद्य सामग्री वितरित


शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामग्री की गई वितरित
 


भोपाल : शनिवार, मई 15, 2021, 20:38 IST

   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के तीन दिवसीय नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान शनिवार को गरीब एवं जरूरतमंद हितग्राही परिवारों  को निःशुल्क खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने जरूरत की अन्य वस्तुएँ भी  हितग्राहियों को प्रदाय की।

  डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया नगर की वृंदावन धाम कॉलोनी में  500 हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने दतिया नगर के ग्रामीण अंचल के ग्राम वरगांय में 60 एवं ग्राम महोबा में 60 गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के किट वितरित किए। प्रदाय की गई किट में गेंहूँ, चावल, दाल, शक्कर, चाय पत्ती, सब्जी मसाले, मास्क, सेनेटाईज सहित अन्य दैनिक जरूरत की वस्तुएँ शामिल है। 

डॉ. मिश्रा ने नि:शुल्क खाद्य सामग्री वितरण के अवसर पर कहा कि किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जायेगा। गरीब को किसी भी प्रकार की चिन्ता करने एवं परेशान होने की जरूरत नहीं है। संकट की  इस घड़ी में केन्द्र एवं राज्य सरकार आपके साथ है। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here