तमिलनाडु में शराब न मिलने पर तीन लोगों ने पिया वार्निश, इलाज के दौरान मौत – Corona lockdown tamil nadu chengalpattu liquor ban drinking paint varnish three died

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच तमिलनाडु से एक बुरी खबर आई है. यहां शराब न मिलने के कारण तीन लोगों ने पेंट वार्निश पी लिया. इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है. लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में शराब की दुकानें बंद हैं. केरल और तमिलनाडु में शराब की दुकानें बंद होने से लत का शिकार लोग परेशान हैं.

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में रविवार को शिवशंकर, प्रदीप और शिवारमन को भर्ती कराया गया. यह तीनों उल्टियां कर रहे थे. बताया जा रहा है कि तीनों को शराब की लत है. शराब न मिलने पर तीनों ने वार्निश पी लिया. तीनों की मौत हो गई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

शुरुआती जांच में पुलिक को पता चला कि तीनों को शराब की लत थी और कई दिनों से शराब न मिल पाने के कारण परेशान थे. इस बीच इन तीनों ने पेंट वार्निश को पानी में मिलाया और पी गए. पीने के बाद तीनों उल्टी करने लगे. हालात बिगड़ने में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की मौत हो गई.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here