तानाशाह किम की ताकतवर बहन ने US के करीबी देश को देख लेने की खुलेआम दी धमकी

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव जारी है. इसी कड़ी में उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अमेरिका के करीबी दक्षिण कोरिया को धमकी दी है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है. केसीएनए न्यूज़ के मुताबिक किम यो जोंग ने कहा कि- ‘मुझे लगता है कि दक्षिण कोरिया से संबंध तोड़ लेना का यही समय है, हम जल्द ही एक अगली कार्रवाई करेंगे.’

पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया ने सीमा पर प्योंगयांग विरोधी पर्चे भेजने वाले दक्षिण कोरिया के विरोधी कार्यकर्ताओं की निंदा की थी, वो अक्सर ऐसा करते हैं.  अपने भाई की प्रमुख सलाहकार किम यो जोंग ने कहा- ‘सर्वोच्च नेता, हमारी पार्टी और राज्य द्वारा अधिकृत मेरी शक्ति का प्रयोग करके मैंने सेना को दुश्मनों के खिलाफ अगली कार्रवाई करने के निर्देश दिया है.’

उन्होंने कहा कि-‘दुश्मन के खिलाफ अगली कार्रवाई करने का अधिकार हमारी सेना के जनरल स्टाफ को दिया जाएगा.’

किम ने इस बारे में साफ नहीं किया कि वो सैन्य कार्रवाई क्या होगी, लेकिन इसको उत्तर कोरिया के सीमावर्ती शहर केसोंग में संयुक्त लाइज़न ऑफिस को नष्ट करने की धमकी के रूप में देखा जा रहा है.

पिछले हफ्ते उन्होंने कार्यकर्ताओं को शासन विरोधी पर्चे भेजने और गुब्बारे उड़ाने से नहीं रोकने पर सियोल की कड़ी निंदा की थी. इस बाबत उन्होंने कहा था कि- ‘उन्हें यह महसूस कराना जरूरी है कि उन्होंने क्या किया है.’

शनिवार को प्योंगयांग से ये दूसरी आक्रामक प्रतिक्रिया आई थी. इससे पहले, उत्तर कोरिया ने परमाणुकरण प्रक्रिया के बारे में निरर्थक बातें करने का आरोप लगाते हुए और अमेरिका-उत्तर कोरिया वार्ता में मध्यस्थता की कोशिश करने के लिए दक्षिण को बहिष्कृत कर दिया था.

उत्तर कोरिया से ये प्रतिक्रिया तब आई जब एक दिन पहले ही प्योंगयांग ने सिंगापुर में हुई उस ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन की दूसरी वर्षगांठ पर अमेरिका की निंदा की जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ हाथ मिलाया था.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here