तीन दिन पहले पारीछा थर्मल पावर कॉलोनी में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा पति ही निकला हत्यारा – Bundelkhand News



Three days ago, the police revealed the murder in Paricha Thermal Power Colony, the husband was the killer

Sep 13, 2019 06:55

135

0

तीन दिन पहले पारीछा थर्मल पावर कॉलोनी में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा पति ही निकला हत्यारा


तीन दिन पहले पारीछा थर्मल पावर कॉलोनी में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा पति ही निकला हत्यारा

(Report-रोहित कुमार)

झाँसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में  तीन दिन पहले लाठी से हमला कर एक महिला की हुई थी। जिसका खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 आपको बतादें हत्यारोपी कोई और नही बल्कि मृतका पति ही निकला। पकड़े गये हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है।

बताते चले कि 10 सितम्बर की रात्रि को झाँसी के बड़ागांव थाना क्षेत्रान्तर्गत पारीछा थर्मल पावर कॉलोनी में बने घर के अंदर बुर्जुग महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। महिला की लाठी से हमला करते हुए हत्या की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरु की। 

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हत्या के पीछे मृतका के पति का हाथ है। बड़ागांव थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मृतका के पति भैयालाल को निवासी दतिया को बराठा मोंठ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गये आरोपी भैयालाल के बारे में झाँसी एसएसपी ने जानकारी दी कि पूछतांछ में आरोपी ने बताया कि मृतका मोहिनी उसे छोड़कर उसके भाई लालाराम के साथ रह रही थी। जिस कारण वह उससे नफरत रखता था। 

उसके भाई लालाराम की लगभग 8 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके बाद मोहनी पारीछा में काम करने लगी।

काफी समय पहले उसने लगभग एक लाख जमाकर मोहिनी को दिये थे। जिसे वापस लेने लेने के लिए घटना वाले दिन वह उसके पास गया था। जहां रकम वापस मांगने पर उनके बीच विवाद हो गया । विवाद इतना बढ गया कि भैयालाल ने मोहनी पर लाठी से हमला कर दिया और भाग गया। लाठी के हमले से मोहिनी की मौत हो गई। पकड़े गये आरोपी भैयालाल के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here