तीन प्रभारी सी.एम.ओ. निलंबित
भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 15, 2020, 21:13 IST
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज श्रीवास्तव ने तीन प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की है। इन तीनों अधिकारियों के विरूद्ध लोकायुक्त पुलिस द्वारा छापा मारने की कार्यवाही की गई थी।
निलंबित अधिकारियों में कुलदीप किंशुक प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् बडनगर जिला उज्जैन, वीरेन्द्र मेहता प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् पोलपयकलां जिला शाजापुर और प्रदीप शास्त्री प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद् महिदपुर जिला उज्जैन शामिल हैं।
नीरज शर्मा
Source link