दंतेवाड़ा पुलिस का दावा: दूरदर्शन के कैमरामैन की हत्या में शामिल नक्सली ने किया सरेंडर Dantewada police claim: Naxalites involved in killing cameraman of Doordarshan surrender | dantewada – News in Hindi

दंतेवाड़ा पुलिस का दावा: दूरदर्शन के कैमरामैन की हत्या में शामिल नक्सली ने किया सरेंडर

एसपी ने सरेंडर करने वाले नक्स्ली को योजना के तहत चेक दिया.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली के सरेंडर करने का दावा पुलिस ने किया है.

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली के सरेंडर करने का दावा पुलिस ने किया है. पुलिस का दावा है कि सरेंडर करने वाला नक्सली दूरदर्शन के कैमरामैन समेत सुरक्षा बल के 3 जवानों की हत्या में शामिल था. पुलिस का दावा है कि सरेंडर करने वाला नक्स्ली ताती लखमा नक्सलियों के मंलगीर एरिया कमेटी में सीएनएम कमांडार था. संगठन में अव्हेलना से तंग और सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उसने सरेंडर किया है.

दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और सीआरपीएफ डीआईजी डीएन लाल के समक्ष नक्सली ने सरेंडर किया है. मलंगीर एरिया कमेटी में सीएनएम कमांडर ताती लखमा विगत 2008 से नक्सली संगठन से जुड़ा था. इसके खिलाफ हत्या, पुलिस पार्टी पर फायरिंग, वाहनों में आगजनी, ग्रामीणों को डराने और धमकी देने जैसे तमाम मामले दर्ज थे. पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश भी थी.

चुनाव के दौरान हमला
विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में कवरेज के दौरान सुरक्षा बल के जवानों समते दूरदर्शन की टीम पर नक्सलियों ने हमला किया था. जिले के निलवाया में कवरेज करने गई दूरदर्शन की टीम के साथ सुरक्षा बल के जवान भी थे. इसी दौरान नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन व 3 जवानों की मौत मौके पर ही हो गई थी. पुलिस का दावा है कि नक्सलियों की इस टीम में ताती लखमा भी शामिल था.ये भी पढ़ें:
छत्‍तीसगढ़: धड़कन न मिलने पर डॉक्टर ने अचानक कराई डिलीवरी, पैदा हुआ 2 सिर वाला बच्चा

लॉकडाउन में घर बुलाकर नाबालिग से करता रहा रेप, आरोपी गिरफ्तार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दंतेवाड़ा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 23, 2020, 4:34 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here