दतिया: बाउंड्री बनाने को लेकर मठनपुरा में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

दतिया। सेवढ़ा थाना अंतर्गत सेवढ़ा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित मठनपुरा में बाउंड्री बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। घटना में चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।रास्ता छोड़ने की बात पर शुरू हुआ विवादमामले में मठनपुरा निवासी मुकेश वाथम (42) पुत्र शिब्बू वाथम ने शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे पड़ोसी मंगल वाथम और उसके बेटे तुलसी व गिर्राज बाउंड्री बना रहे थे। इस दौरान रास्ता छोड़ने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया।गाली-गलौज के बाद लाठियों से हमलामुकेश का आरोप है कि विवाद के दौरान मंगल ने गाली-गलौज की, जबकि तुलसी और गिर्राज ने लाठियों से हमला कर दिया। फरियादी के अनुसार मारपीट में उसके सिर और हाथ में चोट आई। उसके बेटे मिंटू के सिर में तथा पत्नी बिनीता के सिर और पैरों में चोटें आईं।बीच-बचाव करने पहुंचे लोगफरियादी के मुताबिक बीच-बचाव करने के लिए उसका साला अनुराग वाथम और पड़ोसी राहुल वाथम भी मौके पर पहुंचे। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में मामलाघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर वार करते दिख रहे हैं।थाना प्रभारी का बयानथाना प्रभारी संजीव बिरथरे ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2222984.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here