दस दिन से विधुत सप्लाई न मिलने गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जमकर काटा हंगामा। विधुत विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध की नारेबाजी – Bundelkhand News


एंकर- जहाँ योगी सरकार प्रदेश को 24 घंटे विजली देने का वादा कर रही है। तो वही कई गांव ऐसे ही भी जहाँ 10-10 दिन तक विजली नही आ रही है।जिसकी बजह से ग्रामीण अंधेरे में गुजर बसर करने को विवश है। तथा जब उनका सब्र का बांध टूटा तो एकत्र होकर पावर हाउस पहुचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मउरानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची ओर ग्रामीणों को शांत कराया।


विओ- आपको बता दे कि मउरानीपुर क्षेत्र में विगत दिनों हुई बारिश के चलते विधुत लाइन खराब हो गयी थी। जिसकी बजह से कई घंटे विधुत बाधित रही। लेकिन लापरवाही की हद तो तब हो गयी जब 10 दिन तक कई गांव अंधेरे में रह गए। मउरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चुरारा, धौर्रा , बख्तर, केलुआ, बीरा सहित आधा दर्जन गांव में विधुत पिछले 10 दिनों से नही आ रही है। जिसकी बजह से ग्राम के लोग अंधेरे में गुजर बसर करने को विवश बने हुए है। लेकिन जब अधिकारियों द्वारा उनकी सुध नही ली गयी तो उनका सब्र का बांध टूट गया और सेकड़ो ग्रामीण एकत्र होकर मऊरानीपुर के पॉवर हाउस जा पहुँचे। ओर विधुत विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा शूरु कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मोके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने लोगो को समझाने के बाद मामला शांत कराया। ग्राम के लोगो ने विधुत सुचारू रूप से देने की मांग की।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here