दिल्ली-एनसीआर में 15 जून तक गर्मी से रहेगी राहत, बादलों की वजह से नहीं चलेगी लू: IMD – Weather forecast delhi ncr rain thunderstorm winds temperature heat wave imd alert updates

  • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में फिलहाल गर्मी से रहेगी राहत
  • 15 जून तक उत्तर भारत में छाए रह सकते हैं बादल, हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी जानकारी शेयर की है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल हीट वेव की समस्या से राहत मिलती रहेगी. मौसम विभाग ने कहा कि 03 जून से 5 जून के बीच के लिए जारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर किया गया हमारा पूर्वानुमान बहुत ही सटीक साबित हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने 6 जून से लेकर 13 जून तक के लिए मौसम की ताजा जानकारी भी साझा की है.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर पश्चिम भारत से अब पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसका प्रभाव आज रात तक दिल्ली, एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत पर कम हो जाएगा. कल 6 जून को इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की या रिमझिम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक 8 जून से 11 जून के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेंटिग्रेड की वृद्धि होगी. हालांकि तापमान 39-40 डिग्री तक ही पहुंचेगा (जो कि 10 जून के आसपास सामान्य रहेगा). इस दौरान 25-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, राज्य से कटी मेचुका घाटी, चीन से है खतरा

मौसम विभाग ने आगे कहा है कि 10 जून के लगभग जब बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का सिस्टम बनेगा और मध्य प्रदेश की ओर इसके मूवमेंट से यूपी के जरिए दिल्ली, एनसीआर में नमी बढ़ेगी. इस सिस्टम की वजह से दिल्ली, एनसीआर में 11 जून की शाम से 13 जून तक हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून को सिस्टम अपने चरम पर होगा. इस वजह से 12 जून को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी. इस दौरान यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका भी है.

यह भी पढ़ें: निसर्ग तूफान के असर से मध्य प्रदेश हुआ तरबतर, आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा है कि इस क्षेत्र में हल्की बारिश और बादल छाए रहने के कारण 15 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में हीट वेव (लू) की स्थिति नहीं बनेगी और लोगों को थोड़ी राहत महसूस होगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here