दिल्ली चुनाव में 62.59% मतदान, EC ने कहा- रात तक चली वोटिंग, इसलिए हुई देरी – Delhi election 2020 ec voting percentage 62 59 percent total voter turnout

  • लोकसभा चुनाव से 2 फीसदी ज्यादा पड़े वोट
  • चुनाव आयोग ने कहा, डेटा इकट्ठा करने में हुई देरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव आयोग ने वोटिंग पर्सेंट जारी कर दिए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 पर्सेंट मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में रात तक वोटिंग जारी थी और देर रात तक डेटा इकट्ठा किया जा रहा था.

बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसदी मतदान हुआ. यह लोकसभा चुनाव से 2 फीसदी ज्यादा है.

उन्होंने कहा, दिल्ली चुनाव में सबसे अधिक मतदान 71.6 प्रतिशत बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान दिल्ली छावनी में 45.4 प्रतिशत दर्ज किया गया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here