- मरकज में शामिल लोगों को अस्पताल में करवाया जा रहा है भर्ती
- मरकज में शामिल शख्स ने की अस्पताल में आत्महत्या की कोशिश
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी जमात के मरकज में प्रचारकों के रुकने का मामला तूल पकड़ चुका है. मरकज में शामिल हुए लोगों को अब अस्पतालों में भेजा जा रहा है. वहीं इनमें से अब एक शख्स के आत्महत्या करने की कोशिश करने का मामला भी सामने आया है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी जमात के मरकज में शामिल हुए कुछ लोगों को दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है. जहां इनमें शामिल एक शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की. शख्स अस्पताल की इमारत से नीचे कूदने की कोशिश कर रहा था. हालांकि समय रहते शख्स को बचा लिया गया.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरकज के लोगों को छठी मंजिल पर भर्ती कराया गया था. उनमें से एक ने आत्महत्या करने की कोशिश की. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिस शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की, उसे बचा लिया गया है. साथ ही अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा को सख्त करने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.
क्या है मामला?
बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में मार्च में तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था. पिछले दिनों उस कार्यक्रम में शामिल हुए कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद से ही सरकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को खोजकर स्कैन करने में लगी है.
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस आम सर्दी-जुकाम से कितना अलग? ये होते हैं लक्षण
तबलीगी जमात के मरकज से 2000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है. जमात के 97 लोगों में अब तक कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 600 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं. वहीं जमात का कनेक्शन कई राज्यों से जुड़ने के बाद कई राज्यों की सरकारें मरकज से लौटे लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

