दिल्ली में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, 72 परिवार क्वारनटीन – Corona virus delhi pizza delivery boy corona positive home quarantine

  • साउथ दिल्ली का मामला
  • 72 परिवार किए गए क्वारनटीन

दिल्ली में एक पिज्जा डिलिवरी करने वाले शख्स की लापरवाही 72 परिवारों पर भारी पड़ गई है. दरअसल, यह शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है. इसके बाद साउथ दिल्ली के हौज खास और मालवीय नगर के 72 परिवारों को होम क्वारनटीन कर दिया गया है. साथ ही संपर्क में आए 17 डिलिवरी ब्वॉय को भी क्वारनटीन किया गया है.

साउथ दिल्ली जिले के डीएम बीएन मिश्रा ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में 72 परिवार आए थे. अभी तक इन लोगों का टेस्ट नहीं किया गया है. सभी लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है. अगर इन लोगों में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो इनकी जांच की जाएगी. अधिकारियों ने इन सभी 72 परिवारों की पहचान गुप्त रखी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

सूत्रों ने कहा कि यह डिलिवरी ब्वॉय मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था और पिछले सप्ताह ही इसका कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया है. अधिकारियों ने कहा कि वह पहले डायलिसिस के लिए एक अस्पताल का गया था और माना जा रहा है कि इसी दौरान वह संक्रमित हुआ होगा.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बूथ स्तर की टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय 72 परिवारों के अलावा किसी के संपर्क में आया था. मालवीय नगर के कुछ इलाकों को सील किया गया है.

अगर मदद की है जरूरत तो इन नंबरों पर करें कॉल, लेकिन बाहर न निकलें

लॉकडाउन के दौरान भोजन और किराने के सामान की होम डिलीवरी की अनुमति है. हॉटस्पॉट वाले इलाके में लॉकडाउन सख्त है, और किसी को भी अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है. सभी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलिवरी की जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here